Sextortion क्या है? Sextortion से कैसे बचे?

Sextortion Case

Sextortion साइबर क्रिमिनल्स ने लोगो को ठगने का नया तरीका इजात किया है और वो है सेक्सटोर्शन, यानी की ऑनलाइन सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग। आज जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी ग्रो कर रही है उतनी ही तेजी से साइबर क्रिमिनल्स भी लोगो को ठगने का तरीका निकालते जा रहे है। इस बारे में कई लोग आज भी अनजान है क्योंकि जिनके साथ ऐसा हुआ नही वो अपना काम छोड़ कर इसे समझने या जानने में वक्त बर्बाद नही करना चाहते। और यही बात साइबर अपराधियों के लिए रामबाण का काम करती है। अगर आप भी उन लोगो में से एक है तो इस आर्टिकल (Sextortion – Online Cyber Blackmailing) को अच्छी तरह जान ले और समझ ले ताकि आपके साथ या आपके चाहने वालो के साथ ऐसा ना हो। और आप बिल्कुल सुरक्षित रहे। तो चलिए समझते है sextortion और उससे जुड़ी सावधानियों को। Sextortion के आंकड़े क्या कहते है? Cyber Crime Investigation Officer राहुल यादव जी कहते है की हमारे देश में हर दिन लगभग 500 लोग sextortion जैसे साइबर क्राइम का शिकार होते है। लेकिन, उनमें से 0.5% से कम लोग इसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाते है। इस आंकड़े की वजह से भारत “Sextortion Capital of World” बनता जा रहा है। Sextortion के खिलाफ एफआईआर दर्ज ना कराने या किसी से इस बारे में शेयर ना करने की सबसे बड़ी वजह है शर्मिंदगी। Case Study on Sextortion ऐसा ही एक केस दिल्ली पुलिस ने रजिस्टर्ड किया था, जो दिल्ली सरकार के रिटायर्ड ऑफिसर थे और उनकी उम्र 76 साल थी। उन्होंने पुलिस को बताते हुए कहा की, एक दिन उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल आता है। और जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया एक लड़की जो न्यूड थी वो आ जाती है और अश्लील हरकतें करने लगती है। उनके कॉल कट करने के थोड़ी ही देर बाद एक कॉल आता है और उनसे 50 हजार रुपयों की डिमांड करता है। साथ ही धमकाया भी जाता है की अगर उन्होंने ऐसा नही किया तो उनका यह वीडियो उनके सारे कॉन्टैक्ट्स (Contacts) में सरकुलेट (दे दिया जाएगा) कर दिया जाएगा। यह सिलसिला दो तीन दिनों तक चलता रहा, पर उनकी (रिटायर्ड ऑफिसर) की हिम्मत नही हुई की वो FIR दर्ज करवाए। फिर इन सब में उनके एक दोस्त ने मदद की और FIR दर्ज करवाया गया। साथ ही उस साइबर अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये सिर्फ एक मामला नही है, सेक्सटोर्शन के शिकार मुंबई के शिव सेना के MLA भी हो चुके है और उस साइबर क्रिमिनल मोहम्मद खान को राजस्थान से अरेस्ट कर लिया गया था। यह वारदात नवंबर 2021 का ही है। इसी की तरह राजस्थान के मिनिस्टर राम लाल जाट और बीजेपी MP प्रज्ञा ठाकुर भी हो भी चुके है। साइबर एक्सपर्ट की माने तो ये क्रिमिनल्स रिकॉर्डेड न्यूड वीडियो का इस्तेमाल करते है और लोगो को अपनी ठगी का शिकार बनाते है। Sextortion से कैसे बचे? आप चाहे तो इन बातो को ध्यान में रखने पर Sextortion से बच सकते है। वो बिंदु कुछ इस प्रकार है:- सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती या बातचीत ना करे। अनजान वीडियो कॉल आए तो सावधान हो जाए। अगर गलती से अनजान वीडियो कॉल रिसीव हो जाए या कर लिया तो screen को सामने ना रखे। आप ऐसा भी कर सकते है की जब भी अनजान व्यक्ति का कॉल आए तो आप अपना अंगूठा कैमरे के ऊपर रख कर फोन पिक करे। अगर आप Sextortion के शिकार होते है तो इससे डरने या घबराने की जरूरत नही है, अपने नजदीकी पुलिस ठाणे में एफआईआर दर्ज करवाए और अपने जानने वालों को जागरूक करे। इसीलिए इस ब्लॉग पोस्ट को शेयर करना ना भूले। फाइनल थॉट तो ये थी Sextortion और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको हर हाल में पता होना चाहिए। ताकि आप खुद भी सतर्क रहे और दूसरो को रखे। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में बताना ना भूलें। इसी तरह के आर्टिकल पढ़ने और जानने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करना ना भूलें। अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है तो इसे अपने जानने वालों के साथ शेयर करे ताकि उन्हें भी इसको जानकारी हो।